Let’s travel together.

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले- शादी के बाद करो चार बच्चे, दो राम के नाम करो

92

छतरपुर। अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब जनसंख्या को लेकर बयान दिया है। छतरपुर में रविवार रात श्रीराम सेवा समिति की ओर से आयोजित रामालय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि जिनके विवाह नहीं हुए वह सुनें। विवाह करें। तीन-चार बच्चे हों, दो बच्चे राम के लिए…। उन्होंने कहा समझदार को इशारा काफी है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा बच्चे दो ही अच्छे हैं। इनमें एक राम के नाम कर दो। उनके पिता भी उन्हें राम का काम करने के लिए कहते हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा के एक करोड़ वाले चेलेंज पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे पहले ही कह चुके हैं कि अब इस तरह से किसी की बात का जवाब नहीं दिया जाएगा। जलने वाले मुझसे जलते हैं तो जलते रहें। उल्लेखनीय है कि प्रकाश टाटा ने अपनी संस्था आत्म सम्मान मंच, मुंबई की ओर से चुनौती दी है कि यदि वे शास्त्री उनके मन की बात पर्चे पर लिखकर दे दें, तो वे शास्त्री को एक करोड़ इनाम में देंगे

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811