Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोधी समाज कराएगा पंचायत स्तर पर गणना

0 123

शिवपुरी में हुई लोधी समाज की जिला बैठक

– लोधी समाज के कई वरिष्ठजन रहे उपस्थित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

लोधी महासभा की एक जिला बैठक शिवपुरी लोधी छात्रावास पर आयोजित की गई जिसमें समाज से जुड़े सभी बंधुओं द्वारा समाज के पूर्वज शहीद अवंती बाई लोधी, श्री ब्रह्मानंद जी लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार किया गया। आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में लोधी समाज द्वारा ऐसे कार्य किए जाएं जिससे जिले में कम से कम एक विधायक जीत कर आ सके, क्योंकि लोधी समाज शिवपुरी जिले की 4 विधानसभा में जीत-हार का भागीदारी कर सकता है इसके लिए समाज द्वारा निर्णय लिया गया की प्रत्येक पंचायत स्तर तक समाज की गणना की जाए। जिससे प्रत्येक विधानसभा की समाज की जनसंख्या का आकलन हो सके।
सभी ब्लॉक कार्यकारिणीयों का शीघ्र गठन किया जाए और उनकी मासिक बैठक की तिथि घोषित कि जाए। लोधी महासभा जिला कार्यकारिणी के विस्तार भी शीघ्र किया जाएगा। वर्तमान जिला कार्यकारिणी मैं जो लोग किसी कारणवश कार्य नहीं कर पा रहा है उनकी जगह अन्य लोगों को जोड़ा जाए। हरिओम नरवरिया ने बताया की लोधी छात्रावास निर्माण के विस्तार को लेकर सहयोग राशि की बात की गई इसमें सकल लोधी समाज द्वारा समय-समय पर शिवपुरी जिले के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की जैसे श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से वह दिल्ली जाकर सांसद केपी यादव से, शिवपुरी प्रवास के दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से और शिवपुरी प्रवास पर विधायक वीरेंद्र रघुवंश से की गई लेकिन सभी द्वारा आश्वासन के बाद आज तक कोई सहयोग छात्रावास को प्रदान नहीं किया गया। जबकि शिवपुरी जिले से लगे सभी जिलों के जन प्रतिनिधियों द्वारा लोधी समाज को सहयोग प्रदान किया गया है जो इस प्रकार है ग्वालियर में सांसद विवेक शेजवलकर द्वारा 20 लाख की सहयोग राशि समाज को प्रदान की भारत सिंह कुशवाह मंत्री द्वारा भी सहयोग दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल     |     हाईवे किनारे शराब दुकान पर उठे सवाल,शराब20 से लेकर 30% तक ओव्हर रेट वसूली      |     नगर की विभिन्न जनसमसयाओं के निराकरण हेतु युवाओं ने दिया नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन     |     मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने किया दानदाता शिवनारायण मोतीलाल सेठ राजगढ़ का सम्मान     |     ग्राम भूसीबेटा में आबकारी अमले की दबिश,हाथ भट्ठी शराब,महुआ,लाहन जप्त     |     कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811