–दिगंबर जैन मंदिर का भूमिपूजन
-एक झलक पाने बेताब जैन समाज के लोग
सुरेन्द्र जैन धरसीवा(रायपुर)
बर्तमान के वर्धमान सन्त शिरोमणि परम पूज्य आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ चन्द्रगिरि से अमरकंटक की ओर विहार करते कवर्धा पहुचे कवर्धा में दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने भव्य आगवानी की 8 मॉर्च को कवर्धा में मंगल पदार्पण के बाद आचार्यश्री ससंघ श्वेतांबर स्थानकवासी सन्त निवास में विराजे हैं ।

9 मॉर्च की सुबह आचार्यश्री ने केशलोंच किये केशलोंच के कारण आचार्यश्री का 9 मॉर्च को उपवास रहा आचार्यश्री का विहार भी नहीं हुआ संभवत कल आचार्यश्री का कबर्धा से पंडरिया मार्ग पर विहार हॉगा।

कवर्धा में हुआ मंदिर का शिलान्यास
गुरुवार 9 मॉर्च को युग श्रेष्ठ, संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री १०८ विद्यासागर जी महामुनिराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं आशीर्वाद से श्री. अनिल जैन सिंघई रुपेश जैन सिंघई परिवार कवर्धा द्वारा कवर्धा में नए जैन मंदिर के लिये भूमिदान हुआ इसी भूमि पर आज प्रातः ८ बजे मंदिर का ऐतिहासिक भूमि पूजन शिलान्यास किया एवं अब आचार्य भगवन के मंगल आशीर्वाद से मंदिर का निर्माण होगा

भाजपा सांसद ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद
नांदघान्ट के सांसद संतोष पांडे ने गुरुवार को दोपहर बाद कवर्धा पहुचे यहां वह स्थानकवासी सन्त निवास में विराजमान पूज्य अचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज जी के दर्शनार्थ पहुचे ओर दर्शन कर गुरुदेब का आशीर्वाद प्राप्त किया कुछ देर आचार्यश्री से उनकी चर्चा भी हुई।