Let’s travel together.

ग्राम पंचायत टाडा की सरपंच का हुआ सम्मान

0 116

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में ग्राम पंचायत टांडा सरपंच श्रीमती रुख़मणी शिवारे एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष धरसीवां मंडल को धमतरी के कर्मचारी भवन में गुरु रविदास समता अवार्ड 2022 छत्तीसगढ़ से सम्मानित किया गया ।
इस हेतु समस्त धरसीवा मंडल पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों,सामाजिक जनों एवम टांडा ग्राम वासियों ने बधाई एवं शुभकामना प्रदान किया है।
ग्राम पंचायत टांडा सरपंच एवम भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धरसीवां मंडल रुखमणी शिवारे ने कहाँ की समता मूलक समाज बनाने के लिए लोगों में स्व परिवर्तन की भावना होना आवश्यक है। सामाजिक बुराईयों, कुरीतियों को देखकर मूक दर्शक बने रहना और सरकार पर ही दायित्व की आस लगाए बैठे रहना गलत है। एक सजग नागरिक की भूमिका निभाते हुए इन सब बुराईयों को दूर करने में सामने आकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, तभी प्रगतिशील समाज निर्माण का कार्य सफल हो सकता है।
दलित, पीड़ित, शोषित वंचित और उपेक्षित मूल निवासी बहुजन समाज में समता, सम्मान और स्वाभिमान का जज्बा पैदा करना, मानव समाज का महान कार्य है, मानवता की सच्ची सेवा है। क्योंकि जिस समाज की मदद से हम आगे बढ़ते हैं, उसकी मदद करना भी हमारा ही फर्ज है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811