Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान देवास में नगर “गौरव दिवस” पर चुनरी यात्रा में हुए शामिल

0 151

नितिन गुप्ता देवास

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को देवास में “गौरव दिवस” कार्यक्रम और नगर में निकली भव्यय चुनरी यात्रा में शामिल हुए। चुनरी यात्रा का जगह-जगह भव्यय स्वा गत किया गया। यात्रा के दौरान देवास शहर भक्तिमय दिखाई दिया। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेयडियम परिसर में हुए “गौरव दिवस” कार्यक्रम में मुख्यहमंत्री श्री चौहान ने 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमि-पूजन एवं शिलान्या स किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ चामुंडा महात्म्य पुस्तिका एवं देवास विकास गाथा पुस्तिका का विमोचन किया और संविधान पार्क की परिकल्प्ना वीडियों एवं देवास गीत भी लांच किया।

मुख्यामंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास मतलब देवियों का वास, यहाँ माता की असीम कृपा है। देवास का “गौरव दिवस” नवरात्रि में मनाया जा रहा है, यह स्वागत योग्य है। देवास आने वाले 10 सालों में देश के प्रमुख शहरों में शामिल हो जाएगा। देवास शहर जैसा विकास बहुत कम शहरों का हुआ है। यहाँ के विकास में कोई कमी नही रखी जाएगी। देवास की जनता को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौधा-रोपण करना होगा। जल बचाना होगा, बच्चों का स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास करना होगा। विकास का पहिया रुकना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी संकल्पित हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए फूलों के समान और दुष्टोंक के लिए वज्र के समान कठोर है। महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी पर लटका देंगे। प्रदेश की जनता की हर परेशानी को दूर किया जायेगा। अब जनता सरकारी दफ्तर में नहीं जाएगी, बल्कि सरकार उनके पास जाकर काम करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन सेवा अभियान में ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाये जा रहे हे। आमजन की सेवा के लिए सरकारी अमले द्वारा जन- कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है।

देवास जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आज हम सब देवास “गौरव दिवस” मना रहे है। देवास में विकास कार्य तेजी से हो रहे है। देवास जल्द ही नया इंदौर बनने वाला है। देवास प्रदेश का गौरव बनेगा। सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि देवास बहुत से महान योगियो की तपोभूमि है। हम सब मिल कर देवास के लिए विकास कार्य करेंगे। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास में कई विकास कार्य हो रहे है। हमने देवास के विकास के लिए 5 साल का विजन बनाया है। विकास कार्यों का 80 प्रतिशत विजन पूरा हो गया है। आने वाले समय में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लेंगे।

“गौरव दिवस” कार्यक्रम में विधायक, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811