Let’s travel together.

पर्यावरण, जंगल एवं जल संरक्षण जीवन की अमूल्य निधि : अनिला जगत

0 318

ग्राहक पंचायत की संगोष्ठी संपन्न

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रदेश कार्यालय भोपाल में पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष चर्चा की गई जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मध्य भारत प्रभारी श्रीमती अनिला जगत  का मार्गदर्शन भोपाल महानगर कार्यकारिणी को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती अनिला जगत  ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पानी की बचत एवं वृक्षारोपण के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण एवं जल के संरक्षण को जीवन की अमूल्य निधि बताया। जिसमें उन्होंने पौधारोपण, पानी का नियोजन, इको ब्रिक्स, प्लास्टिक बोतलों, पॉलिथीन का कम से कम उपयोग एवं हर जिले में हरित घर बनाने जिसमें हरी सब्जियां एवं फलों के वृक्षों को लगाने से होने वाले फायदों को लेकर जानकारी दी एवं ग्राहकों के अधिकार विषय को लेकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रांत कोषाध्यक्ष दीपक बाबू श्रीवास्तव ने ग्राहकों से संबंधित विषयों को लेकर जानकारी दी एवं ग्राहक हित हेतु ज्यादा से ज्यादा मुद्दों को लेकर कार्य योजना बनाने एवं उसे पूर्ण करने हेतु मार्गदर्शित किया।
महानगर अध्यक्ष गगन कांत त्रिपाठी ने ग्राहक अधिकार संरक्षण कानून के बारे में बताया एवं ग्राहकों को किस प्रकार हर क्षेत्र में अधिकार है इस विषय में जानकारी संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जन्म से ही ग्राहक है एवं मृत्यु तक ग्राहक ही है इसलिए ग्राहकों को अपने अधिकार पता होना चाहिए।
महानगर सचिव राकेश घुंघराले ने ग्राहक पंचायत द्वारा चलाए गए आयुष्मान कार्ड बचाओ अभियान के अंतर्गत जानकारी प्रेषित की जिसमें आयुष्मान कार्ड घोटाला एवं अस्पतालों की लूट को रोकने का प्रयास किया गया। ग्राहक पंचायत आयुष्मान कार्ड संबंधी घोटालों को रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है जिसमें कई अस्पतालों पर वसूली की गई एवं संचालकों को गिरफ्तार किया गया। इसी विषय को लेकर सीबीआई जांच करने हेतु ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन  सचिन शर्मा  द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रांत प्रमुख लखन सिंह टंडन (ग्वालियर), प्रांत उपाध्यक हरीश बारी, दीपक चौरसिया, महानगर उपाध्यक्ष सचिन शर्मा एवं राहुल साहू, प्रचार प्रमुख प्रफुल डांगे, महिला इकाई उपाध्यक्ष प्रतिमा हरित, प्रियम्वदा चंदेल, अंजुला सोनी, कार्यकारणी सदस्य राजकुमार चावरिया, कमलेश मिश्रा, रामेंद्र कुशवाहा, अनिल पाण्डे, दिव्यांश अग्निहोत्री एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,विधायक डॉ चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल     |     दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज  ने किया शस्त्र पूजन     |     पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811