Let’s travel together.

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर की गई कार्यवाही विभिन्न प्रतिष्ठानों से 14 नमूने लिए गए

0 82

देवेन्द्र कुमार जैन  भोपाल

मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा को नगर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के कुल 14 नमूने एकत्र किये गये हैं ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 5 नंबर स्टॉप स्थित अग्रवाल डेयरी से पनीर और दही, अवधपुरी स्थित श्री साईं डेयरी से गाय का दूध और दही, 6 नंबर स्टॉप स्थित श्री कृष्णा डेयरी से भैंस का दूध और पनीर, रातीबड़ स्थित सिलवंती डेयरी से गाय का दूध और घी, संस्कार डेयरी से दूध के दो नमूने, अवधपुरी स्थित श्री कृष्ण डेयरी से दूध और मावा, इंद्रविहार कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड़ स्थित श्री महाकाल दूध डेयरी से दूध और चौकसे डेयरी से घी के नमूने एकत्र किये गये हैं ।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश डॉ. सुदाम खाड़े के द्वारा राज्य में दूध एवं दूध उत्पादों की सघनता से जांच के निर्देश जारी किये जाने के उपरांत जिले में संचालित समस्त दूध व्यापार का सघन निरीक्षण प्रारंभ किया गया है । साथ ही होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये मावा से बनी मिठाइयों के नमूने लिये जा रहे हैं । शनिवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लिये गये 14 नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया जा रहा है । परीक्षण उपरांत खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811