Let’s travel together.

राम कथा के श्रवण करने से काम, मद, और अहंकार, नष्ट हो जाते हैं-  पं सुदामा शास्त्री मानस आचार्य

0 259

 

उदयपुरा रायसेन । श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में चलने वाली मानस यात्रा नगर के समाजसेवी वीरेंद्र सिंह घाना के निज निवास पर पहुंची, जहां पर सत्संग सभा का आयोजन किया गया, पं सुदामा शास्त्री ने मानस ग्रंथ का विधिवत वैदिक पद्धति से पूजन अर्चन करवाया, सत्संग सभा में मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि तुलसीदास जी ने अपने मानस ग्रंथ की रचना 1631 में अयोध्या नगरी में की इसी दिन भगवान प्रभु श्री राम का जन्म हुआ, तुलसी ने अपने मानस ग्रंथ के माध्यम से बताया है, कि मानस ग्रंथ को सुनने से शांति मिलती है, एवं मन रूपी हाथी विषय रूपी दावानल में जल रहा है, वह यदि रामचरितमानस रूपी सरोवर में आ पड़े तो सुखी हो जाता है, मानस ग्रंथ के माध्यम से तीनों प्रकार के दोषो, दुखों, और दरिद्ता, को तथा कलयुग की कुचालों और सब पापोंका नाश करने वाला ग्रंथ है।

धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने मानस स्वरूप और उसके महात्म्य पर प्रकाश डाला ,सभा में नर्मदा प्रसाद रामायणी, सुदामा शास्त्री, योगेश पांडे, कैलाश दुबे, ने, अपने सुंदरतम मानस ग्रंथ की उपयोगिता संबंध में, विचार प्रकट किये, मानस यात्रा संयोजक चतुरनारायण अधिवक्ता ने आगामी 1 सितंबर को पांचवी वर्षगांठ उपलक्ष मानस यात्रा महोत्सव पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा से सभी को अवगत कराते हुए सहभागी बनने का अनुरोध किया, मानस ग्रंथ की मंगल आरती में निरंजन सिंह राजपूत, जि पंचा प्रतिनिधि राम सिंह चंदेल, रामगोपाल वर्मा, समाजसेवी कृपाल सिंह रघुवंशी, मोहन सिंह रघु, डॉ कमल सिंह, मदन सिंह पटेल, राजकिशोर कौरव, मधु पटेल, अमर सिंह लोधी, गोपाल वर्मा, बृजेशरघु कृषि अधिकारी, रामनाथ जनपद सदस्य, सत्येंद्र रघुवंशी सहित सहित विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए मानस प्रेमी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811