Let’s travel together.

सीधी कांड के पीड़ित से सीएम की मुलाकात पर गरमाई राजनीति अरुण यादव बोले- अगवा कर लाए भोपाल मायावती ने भी उठाए सवाल

107

भोपाल। सीधी पेशाब कांड के पीड़ित ने गुरुवार सुबह सीएम हाउस पहुंचकर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। पीड़ित को सीएम ने खुद मिलने के लिए बुलाया था। इस मुलाकात को लेकर भी अब सियासत गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि घिनौनी घटना देश की धरती पर हुई है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवार से जाकर मिलने का समय नहीं मिला। प्रशासन की मदद से पीड़ित दशमत को भोपाल लाया गया। उसकी पत्नी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। पीड़ित के पैर धोकर एक इवेंट की तरह पेश किया गया है। एक आदिवासी के साथ में घिनौनी हरकत हुई। इस घटना का वीडियो पूरे देश ने देखा है। आरोपित भारतीय जनता पार्टी के विधायक का प्रतिनिधि है।

कमल नाथ भी मौके पर नहीं गए? इस पर अरुण यादव ने कहा कि कमलेश्वर पटेल समेत कांग्रेस के कई नेता मौके पर मौजूद हैं। आदिवासी समाज भारतीय जनता पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा।

मायावती ने बताया नाटकबाजी

उधर, इस मुलाकात को लेकर उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सवाल उठाए हैं और इसे नाटकबाजी बताया है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश के सीएम द्वारा सीधी ज़िले के पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी युवक को लगभग 600 किलोमीटर दूर भोपाल बुलाकर सीएम हाऊस में कैमरा के घेरे में उसके पैर धोना सरकारी पश्चाताप कम तथा इनकी नाटकबाजी व चुनावी स्वार्थ की राजनीति ज्यादा लगती है। ऐसा नुमाइशी कार्य क्या उचित है? चूंकि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट हैं, इसलिए सरकार की ऐसी बेचैनी स्वाभाविक है। किंतु पूरे राज्य में खासकर एससी, एसटी, अतिपिछड़े व मुस्लिम समाज के साथ ही सर्वसमाज के लोगों का महंगाई व बेरोजगारी आदि से जीवन जितना त्रस्त हुआ है, उसका हिसाब वे जरूर ही मांगेगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811