Let’s travel together.

कोरबा में SECL गेवरा कोल माइंस में लगी भीषण आग, प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

97

कोरबा में एसईसीएल गेवरा कोल माइंस के कोल स्टॉक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग को देर से सूचना मिलने पर कोल इंडिया को भारी नुकसान होने की संभावना है। आरोप है कि प्रबंधन ने समय से जानकारी नहीं दी इसीलिए आग पर काबू पाने में देर लगी। दमकल विभाग को आग पर नियंत्राण पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार एसईसीएल के अधिकारी इस आग पर काबू पाने का प्रयास इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें आग के कारण अनियमितता करने का अवसर मिल जाता है। इससे कोल इंडिया को भारी नुकसान होता है, लेकिन,दूसरी तरफ अधिकारियों को अपना सीआर बेहतर प्रदर्शित करने का अवसर मिल जाता है।

बता दें, कि एसईसीएल में आगजनी की कोई पहली घटना नहीं है। खदान में इससे पहले भी कोल स्टॉक पर आग लग चुकी है। जिससे प्रबंधन को नुकसान उठाना पड़ा है। इस संबंध में एसईसीएल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल बंद था इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

विभागीय दमकल वाहन ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कोल स्टाक का काफी हिस्सा धू-धू कर जल चुका था। इससे पहले भी कुसमुंडा गेवरा दीपका और मानिकपुर कोयले में आग लग चुकी है। लेकिन कई बार समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता है। इस बार गेवरा खदान के कोल स्टॉक में लगी आग पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते काफी कोयला जल चुका था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811