Let’s travel together.

सिलवानी विधानसभा में हर क्षेत्र में किए जा रहे विकास के काम- विधायक रामपाल सिंह

0 194

विधायक श्री सिंह ने दी तीन करोड़ रू से अधिक राशि के विकास कार्यो की सौगात

रायसेन। विकास यात्रा के सोलहवें दिवस सिलवानी विधानसभा के ग्राम महगवॉ में विधायक श्री रामपाल सिंह ने कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन करोड़ रू से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलानयास भी किया। साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए तथा ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्राम महगवॉ से प्रारंभ होकर विकास यात्रा ग्राम नांदपुर, भानपुर, चुन्हैटिया, सहजपुर, सिमरियाकला सहित अन्य ग्रामों में पहुंची। सिमरियाकला में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल भी विकास यात्रा में सम्मिलित हुए।


विधायक श्री सिंह ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार सभी को साथ लेकर, सभी के विकास के लिए काम कर रही है। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। चाहे सड़क की बात हो, शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो या अद्योसंचना से जुड़े कार्यो की बात हो। क्षेत्र में विकास का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लिए की उन्नति और कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं, किसान, युवा, महिलाएं, वृद्धजन सभी के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। अभियान चलाकर इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत गॉव-गॉव, नगर-नगर में शिविर लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन भी लिए गए। जिले में दो लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकृत किया गया। लगभग एक लाख 70 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत करते हएु हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए हैं।
ग्राम सिमरिया में विकास यात्रा के दौरान कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विकास कार्यो से अवगत कराते हुए कहा कि शासन की जनकल्याकणारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र, जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि विकास यात्रा के दौरान शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा आवेदन भी लिए जा रहे हैं। किन्हीं कारणों से अब तक योजनाओं के लाभ से छूटे हुए ग्रामीण अपना आवेदन जमा कराएं, जिससे कि पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जा सके। कलेक्टर श्री दुबे ने उपस्थित अधिकारियों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

इन कार्यो का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

विकास यात्रा के दौरान विधायक श्री सिंह द्वारा ग्राम नांदपुर में राशि 7.80 लाख से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। ग्राम चुन्हैटिया में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में ग्राम बड़ा देवरी में राशि 28.90 लाख रू, ग्राम चुन्हैटिया में राशि 99.65 लाख रू, ग्राम चिल्ली में राशि 38.40 लाख रू, ग्राम नांदपुर में राशि 48.2 लाख रू, ग्राम भानपुर में राशि 59.67 लाख रू सहित अन्य विकास कार्यों का शिलायन्स किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811