Let’s travel together.

विकास यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने चार करोड़ से अधिक राशि के कार्यो का शिलान्यास

0 174

 

रायसेन।स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकतपुर में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। सकतपुर से प्रारंभ होकर विकास यात्रा हिनोतिया महलपुर, आमखेड़ा, बाबई, महलपुर पाठा होते हुए अन्य ग्रामों में पहुंची।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में लगभग चार करोड़ रू के कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया और अनेक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं तथा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो के बारे में संबोधित भी किया। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत आयोजित की जा रही कलश यात्रा में सम्मिलित हुए और पौधरोपण भी किया।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा विकास यात्रा के दौरान ग्राम सकतपुर में 271.13 लाख रू की लागत के सकतपुर बेलना महलपुर मार्ग और जल जीवन मिशन के तहत 35 लाख रू लागत से नल जल योजना में ग्राम बेलना महलपुर में शत-प्रतिशत घरों में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया गया।

इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम हिनौतिया महलपुर में 49.14 लाख रू की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र और 39.85 लाख रू लागत से नलजल योजना में 39.85 लाख की लागत के शत प्रतिशत क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम आमखेड़ा में 49.14 लाख रू लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811