Let’s travel together.

रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में किया कमाल

112

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मैच के पहले दिन शुक्रवार (17 फरवरी) को जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट कर दिया। ख्वाजा का शानदार कैच केएल राहुल ने लिया। जडेजा का टेस्ट में यह 250वां विकेट है।

जडेजा ने अपने 62वें टेस्ट में 250 विकेट पूरे किए। वह बल्लेबाजी में 2500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 विकेट लेने के साथ-साथ 2500 से ज्यादा रन बनाने एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान को पीछे छोड़ दिया।

इमरान खान और कपिल देव का ऐसा है रिकॉर्ड

जडेजा ने 2500 रन बनाने के साथ-साथ 250 विकेट 62 टेस्ट में ले लिए। इमरान खान को इसके लिए 64 टेस्ट खेलने पड़ गए थे। वहीं, कपिल देव ने 65 टेस्ट खेले थे। इस मामले में पहले स्थान पर इंग्लैंड महान ऑलराउंडर इयान बॉथम हैं। बॉथम ने 55 टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी। उन्होंने 102 टेस्ट में 5200 रन बनाने के साथ-साथ 383 विकेट भी लिए थे।

जडेजा ने छह महीने बाद की वापसी

इमरान खान ने 88 टेस्ट में 3807 रन बनाए थे और 362 विकेट लिए थे। वहीं, कपिल देव ने 131 टेस्ट में 5248 रन बनाने के साथ-साथ 434 विकेट भी लिए थे। जडेजा की बात करें तो उन्होंने पेशेवर क्रिकेट में करीब छह महीने बाद वापसी की है। वह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। जडेजा ने नागपुर टेस्ट में शानदार वापसी की थी और मैन ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने टेस्ट में कुल सात विकेट लेने के अलावा 70 रन भी बनाए थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811