Let’s travel together.

पुलवामा हमले को खुफिया विफलता बताकर घिरे दिग्‍विजय, शिवराज बोले- इनकी बुद्धि फेल हो गई, नरोत्‍तम ने भी घेरा

85

भोपाल। कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य व पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह अक्‍सर ऐसे अटपटे बयान दे देते हैं, जिससे विरोधियों को उन्‍हें घेरने का मौका मिल जाता है। आज पुलवामा हमले की बरसी की बरसी है। इस मौके पर दिग्‍विजय ने पुलवामा के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसी बात कह दी, जिससे वह एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आ गए। दिग्‍विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ आज हम उन 40 सीआरपीएफ बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया तंत्र की विफलता के कारण बलिदान हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उचित पुनर्वास किया गया होगा।’ दिग्‍विजय के इस वक्‍तव्‍य पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार सुबह मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान शिवराज ने कहा कि मुझे लगता है कि दिग्‍विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है। यह उसका फेल्‍योर है। वे देश की सेना का अपमान करते हैं। जांच दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होनी चाहिये, जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करते हैं। सोनिया जी और राहुल जी को इसका जवाब देना चाहिये।’

आइएसआइ के एजेंट जैसी भाषा – नरोत्‍तम मिश्रा

प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने भी इसको लेकर दिग्‍विजय सिंह को निशाने पर लिया और कहा कि उनका ट्वीट देखकर ऐसा लगा मानो किसी आइएसआइ एजेंट ने किया हो। भारत माता की प्राण-पण से सेवा कर अपने प्राणों का बलिदान देने वालों पर भी वह तंज कसने से नहीं चूके। मुझे लगता है कि भारतीय सेना के मनोबल को तोड़ना और तंज कसना दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811