Let’s travel together.

शुरू हुईं बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां

0 57

 देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर में बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने महाबोधि सोसायटी ने कमर कस ली है तथा तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऐतिहासिक स्थल पर इस माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है इस वार्षिकोत्सव मे भगवान बुद्ध के परम शिष्य सारिपुत्र महामोदग्लाइन की पावन अस्थियों के स्तूप परिसर में स्थित बौद्ध मंदिर में जनता के दर्शनार्थ रखा जाता है तथा इन पावन अस्थियों को स्तूपों की परिक्रमा कराई जाती हैं इस अवसर पर बौद्ध मंदिर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती हैं इन अस्थियों के दर्शनार्थ देशविदेश के भारी संख्या में बौद्ध अनुयायी पहुचते हैं इस अवसर पर आसपास सहित दूरदराज से छोटे बडे व्यवसाई भी अपने व्यवसाय करने अपनी दुकानें जमाते हैं इन दुकानदारों को दुकान हेतु नगर परिषद प्रशासन भूमि उपलब्ध कराते हैं तथा साफसफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाता है इसमे अनेक समाज सेवी जलपान भोजन की निशुल्क व्यवस्था भी करते हैं इस वार्षिकोत्सव मे भारी जनसमुदाय उमड पडता हैं इसके साथ ही नगर परिषद प्रशासन वाहनों के पार्किंग व्यवस्था जुटाने में अपनी भूमिका निभाता है इस अवसर पर नगर भर मे सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करदी जाती हैं महाबोधि सोसायटी द्वारा भी बौद्ध अनुयायियों के ठहरने भोजन पानी की व्यवस्था जुटाने में जुटी रहती हैं इसके साथ ही वि मं द्वारा भी बिजली सुचारू बनाने की व्यवस्था जुटाई जाती हैं इसके साथ ही यहाँ आने वाले देशविदेश के श्रद्धालुओं को पुरातत्व विभाग भी प्रमुख स्मारकों के दर्शन करने एक दिवसीय निशुल्क घोषित किया जाता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811