Let’s travel together.

धर्मशाला से छिन सकती है तीसरे टेस्ट की मेजबानी

72

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी धर्मशाला से छिन सकती है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नया ड्रेनेज सिस्टम लगने के बाद मैदान टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। इस वजह से यह मुकाबला किसी दूसरे मैदान पर खेला जा सकता है।बीसीसीआई ने पहले ही विशाखापत्तनम, राजकोट, पुणे और इंदौर जैसे कुछ मैदानों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है, जहां यह मुकाबला खेला जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की एक टीम जल्द ही मैदान का निरीक्षण करेगी और तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी पर फैसला करेगी। धर्मशाला के मैदान पर भारतीय टीम आखिरी बार पिछले साल फरवरी के महीने में खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 मैच इसी मैदान पर खेले गए थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मैदान में नया ड्रेनेज सिस्टम लगाने का फैसला किया।

इस वजह से पूरे मैदान में खुदाई की गई। अब यह काम पूरा हो चुका है, लेकिन मैदान में घास सही तरीके से नहीं आई है। कई जगहों पर घास आना बाकी है। इस मैदान की जमीन में बालू की मात्रा ज्यादा है। ऐसे में टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए घनी घास की जरूरत होगी। ऐसा नहीं होने पर मैच किसी दूसरे स्टेडियम पर हो सकता है।बीसीसीआई ने तीन फरवरी को मैदान का निरीक्षण किया था, लेकिन इस सप्ताह के अंत में एक और निरीक्षण किया जाना है, जिसके बाद अंतिम फैसला किया जाएगा। जांच दल यह तय करेगा कि क्या आउटफील्ड खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है और पांच दिन तक चलने वाले टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए तैयार है।

धर्मशाला का स्टेडियम हिमालय में धौलाधार पर्वत में बसा हुआ है और दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। इस मैदान पर पिछली बार साल 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी के आने से ठीक पहले प्रथम श्रेणी मैच हुआ था। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 2016-17 संस्करण में भी यहां एक टेस्ट मैच हुआ था, जिसे भारत ने चार दिनों में जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की मौजूदा सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में होना है। इस मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टिकट जारी नहीं किए गए हैं। चौथा टेस्ट नौ से 13 मार्च तक अहमदाबाद में होना है। पहला टेस्ट फिलहाल नागपुर में चल रहा है। इसमें भारत ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली है और आसानी से यह मैच जीत सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811