Let’s travel together.

शिवपुरी नगर पालिका की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, कांग्रेस ने लगाए बीएलओ पर पैसे लेकर मनमानी के आरोप

0 186

– कांग्रेस जिला अध्यक्ष का आरोप एक ही वार्ड में चार- चार जगह मतदाताओं के नाम, कई जगह पिता और माता का नाम बदला

– राज्य निर्वाचन आयोग और कलेक्टर से शिकायत की बात कही

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इस गड़बड़ी में कई जगह सही मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं तो कई जगह पर एक ही मतदाता के नाम विभिन्न भागों में भाग सूची में जोड़ दिए गए हैं। इसके अलावा कई दीगर मतदाताओं के नाम विभिन्न वार्डों में चुनाव जीतने के लिए जोड़ दिए गए हैं। इस तरह के आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने लगाए हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने शिवपुरी में मीडिया कर्मियों से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों की मतदाता सूची में नगर पालिका के बीएलओ द्वारा मनमानी की गई है। शहर के वार्ड क्रमांक 33, 7, 8, 9, 11, 21, 25 सहित कई वार्डों में हेरफेर है और एक ही मतदाता का नाम विभिन्न भाग सूची में अलग-अलग स्थानों पर दर्ज हैं जिसमें नाम के साथ पिता का नाम या अन्य वल्दियत लिख दी गई है। इसके अलावा क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में बिगर क्षेत्रों के मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। चुनाव जीतने के लिए यह हथकंडा कुछ नेताओं द्वारा अपनाया गया है।

वार्ड 33 की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी-

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वार्ड 33 की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। यहां पर एक मतदाता के अलग-अलग नाम भाग सूची में है और नाम के आगे केवल वल्दियत चेंज कर दी गई है। ऐसे 50 नाम उन्होंने इस वार्ड की सूची में चिन्हित किए हैं जिसकी कलेक्टर से शिकायत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी चुनाव जीतने के लिए कुछ नेताओं द्वारा की गई है। जिसमें बीएलओ की मिलीभगत है। पैसा लेकर बीएलओ ने यह नए नाम बढ़ाएं हैं।

कलेक्टर व राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत कांग्रेस

जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि विभिन्न वार्डों की मतदाता सूची में जो गड़बड़ी की गई उसकी लिखित शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग व कलेक्टर को की जा रही है। उन्होंने बताया नामजद शिकायत की जा रही है जिसमें विभिन्न वार्डों में जो मतदाता सूची में हेरफेर की गई है उसके सूची संलग्न कर शिकायत के साथ दी जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कुछ नेताओं ने बीएलओ के साथ मिलीभगत कर यह कृत्य किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बक्सवाहा की बेटी बनी सहायक संचालक, परिवार का बढ़ाया मान     |     महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग :: 25 टेंट जले, ट्रेनों का संचालन भी रोका गया     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811