Let’s travel together.

 कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष को लिखा पत्र

117

भोपाल  । भाजपा सरकार पर हमेशा प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने एक बार फिर हमला बोला है। भाजपा सरकार की विकास यात्रा में पन्ना कलेक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखा है और कहा है कि पन्ना कलेक्टर को भाजपा में शामिल किया जाए और उनके दफ्तर को भाजपा का कार्यालय बनाया जाएं।
25 सालों तक भाजपा को सत्ता में बनाए रखने की अपील करते पन्ना कलेक्टर के वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस एक बार फिर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखकर पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए पत्र लिखा है। डा. गोविंद सिंह ने कहा है कि टीवी चैनलों और समाचार पत्रों में प्रकाशित पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा के बयान की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं, जिसमें उन्होंने विकास यात्रा के दौरान बीजेपी की सरकार 25 साल तक बनी रहने और लोगों से इसी सरकार में विश्वास रखने का आग्रह किया है। उनके बयान की निपुणता यह बता रही है कि वे किसी भी भाजपा कार्यकर्ता की बजाय भाजपा संगठन का कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं। पत्र में गोविंद सिंह ने पन्ना कलेक्टर को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आग्रह करते हुए कहा कि पन्ना जिले में उनके कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का अस्थायी कार्यालय भी खुलवाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811