Let’s travel together.

विधुत वितरण कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन देकर स्थानांतरण कराने की मांग की

0 212

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग विधुत वितरण कंपनी में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को सिलवानी विधायक देवेन्द्र पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा और सरकार से नीति बनाकर उक्त कर्मचारियों का स्थानांतरण की समस्या को सरकार से हल कराने की बात कही।
विधुत वितरण कंपनी में बेगमगंज में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों ने क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल के निवास पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि हम सभी कर्मचारी अपने गृह जिले बालाघाट , मण्डला, डिण्डोरी, सिवनी, रीवा, सीहोर, नर्सिंगपुर, विदिशा, दमोह सहित अन्य जिलों से करीब दो सौ से 8 सौ किमी दूर रहकर विधुत वितरण कंपनी में कार्य कर रहें हैं। जिनको पदस्थ होने के करीब 10, से बीस वर्षों से पदस्थ हैं प्रदेश भर करीब पंद्रह सौ कर्मचारी पदस्थ हैं। जिनका स्थानांतरण आज तक नहीं हुआ है। मजबूरीवश हम सभी अपने परिवार से दूर रहने विवस है। इतनी दूरी होने के कारण अपने वृद्ध माता- पिता का इलाज व उपचार भी नहीं करा पाते हैं। नहीं परिवार में किसी शादि समारोह या अन्य कार्यक्रमों में भाग ले पाते हैं जिसके कारण सभी कर्मचारियों की मानसिक स्थिति कमजोर हो रही है और शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताणित हो रहे हैं। इस समस्या से परेशान होकर कुछ कर्मचारी काल के गाल में समा गए हैं और कुछ कर्मचारियों के साथ दुर्घटना हो चुकी है। इस संबंध में जनवरी माह में ऊर्जा विभाग मुख्य सचिव मप्र शासन द्वारा पत्र जारी कर ऊर्जा विभाग के विधुत वितरण कंपनियों के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को उनके आवेदन पर गृह जिले में वन टाइम चैनल बनाते हुए स्थानांतरण की नवींन पालिसी बनाकर स्थानांतरण किए जाने की बात कही थी। पूर्व में मप्र के विधुत वितरण कंपनी में कार्यरत समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार से पत्राचार द्वारा मांग की थी। अब प्रदेश के सभी विधानसभा में विधायकों एवं मंत्रियों को ज्ञापन देकर विभाग को स्थानांतरण नीति बनाने की माग कर रहे हैं।
विधायक देवेन्द्र पटेल ने उक्त कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मप्र विधुत विभाग में स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण कराने की मांग की है। ताकि उक्त सभी कर्मचारी अपने घर परिवार के लोगों के साथ रह सकें और वृद्ध माता पिता की सेवा कर सकें।
ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह गोयल, भगवानलाल कोली, विनायक चतुर्वेदी, मानसिंह मरावी, रविन्द्र दुबे, संतोष यादव, दीनूलाल परते, विनोद कुमार मुढ़िया, आशीष पवार, खेमेन्द्र परते, विहारी प्रजापति आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटो – विधायक को ज्ञापन देते हुए कर्मचारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811