Let’s travel together.

50 लीटर क्षमता वाली कार में भर दिया 57 लीटर डीजल, पंप हुआ सील

117

जबलपुर। दूसरा पुल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में बड़े पैमाने पर ग्राहकों केे साथ जेब की तलाशी का पता चला। यहां एक ग्राहक की 50 लीटर की टंकी में 57 लीटर डीजल भर दिया गया। इस बारे में एसडीएम जबलपुर के पास शिकायत आई थी, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। संबंधित विभाग के अफसरों ने पूरे दल-बल के साथ इस पेट्रोल पंप पर पहुंच कर जांच की और पंप को सील कराया। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात जबलपुर एसडीएम पीके सेनगुप्ता के पास यह जानकारी आई थी कि दूसरा पुल के पास स्थित मोखा पेट्रोल पंप में ग्राहकों को डीजल-पेट्रोल कम दिया जा रहा है। इस जानकारी के बाद एसडीएम की ओर से तत्काल जिला आपूर्ति नियंत्रक को इस मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर नापतौल निरीक्षक किरण सैयाम एवं पुलिस बल को लेकर संबंधित पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। वहां उन्होंने जांच की, जिसमें प्राथमिक तौर पर गड़बड़ी की पुष्टि हो गई। इसके बाद देर रात में ही प्रशासन के अमले ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इसकी सूचना इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को भी दी गई है। प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप की जांच अब विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर की जा रही है।

समा गया क्षमता से ज्यादा डीजल

बताया जाता है कि मामले का राजफाश उस वक्त हुआ जब एक क्रेटा कार मालिक संबंधित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने पहुंचा। उसने गाड़ी की टंकी फुल करने के लिए लिए कहा। टंकी में पहले से भी थोड़ा बहुत डीजल रहा। कार की टंकी की क्षमता 50 लीटर है, लेकिन उसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने 57 लीटर डीजल भर दिया। इसके बाद सकते में आए गाड़ी मालिक ने इसकी जानकारी जबलपुर एसडीएम पीके सेनगुप्ता को दी।

इनका कहना 

दूसरा पुल के पास स्थित मोखा पेट्रोल पंप को कम नापतौल की शिकायत के बाद सील किया गया है। इस पंप में क्रेटा कार की 50 लीटर की टंकी में 57 लीटर डीजल भर दिया गया था।

-कमलेश टांडेकर, जिला आपूर्ति नियंत्रक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811