Let’s travel together.

एकदम अलग अवतार में लोगों का मनोरंजन करेंगी ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही

101

सिनेमा जगत की यंग एंड टैलेंटेड डांसर में शुमार नोरा फतेही पिछले काफी दिनों से काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। नोरा का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ की ठगी मामले में आने से उनकी जिंदगी में हर रोज नए तूफान आ रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद नोरा म्यूजिक वीडियो में अपना टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं। लेकिन आज हम नोरा फतेही के फैंस के लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसे सुनकर वह सभी खुशी से झूम उठेंगे। खबरों के अनुसार, नोरा फतेही जल्द ही एक बड़े बैनर की फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करती नजर आने वाली हैं।बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खबर है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है।

इस फिल्म में नोरा लीड रोल में दिखाई देंगी और यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘मडगांव एक्सप्रेस से कुणाल केमू निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं और इसी फिल्म में नोरा फतेही मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करेंगी।’रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘यह एक मजेदार फिल्म है और इसमें नोरा का किरादर उतना ही रोचक भी है। नोरा ने इससे पहले किसी फिल्म में लीड रोल निभाते हुए काम नहीं किया है। अभिनेत्री इस फिल्म के पहले हिस्से की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। म्यूजिक वीडियो में डांस कर अपनी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही अब मडगांव एक्सप्रेस में अपनी एक्टिंग का गुण दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’

नोरा फतेही के लीड रोल में डेब्यू करने वाली इस फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। खबरों में फिल्म की रिलीज को लेकर भी जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल रिलीज हो रही है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है जल्द ही ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को लेकर आधिकारिक एलान किया जाने वाला है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811