इंदौर । इंदौर के पास महू के किशनगंज थाने में कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या की। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित 18-19 साल के हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हरशु की हत्या कर दी गई। आरोपितों ने बेटे के ऐवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हरषु के पिता का खदान का काम है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने ही अपहरण किया था। पुलिस के अनुसार, हरषु का रविवार शाम करीब छह बजे घर के पास से अपहरण हुआ था। पुलिस को बलवाड़ा के पास बाई ग्राम में बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने जब छानबिन शुरू की तो उसे रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें वह जाता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले थे। खरगोन और किशनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपहरणकर्ताओं को जानकारी लग गई थी कि पुलिस में सूचना मिल चुकी है। इस डर से अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के हत्या कर दी। सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. हंसराज वर्मा ने बताया कि रात करीब 10 बजे बच्चे के मुंह में कपड़ा डाल कर नाक बंद कर हत्या की गई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.