Let’s travel together.

कर्नाटक में कांग्रेस ने ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ शुरू की

151

बेंगलुरु । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पार्टी की ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ शुरू की। दोनों नेता अलग-अलग बस से यात्रा पर निकले। मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों नेताओं ने यात्रा की शुरुआत न केवल पूजा-अर्चना के साथ की, बल्कि दरगाह और ‘अनुभव मंतपा’ में भी प्रार्थना की। ‘अनुभव मंतपा’ लिंगायत समुदाय का एक महत्वपूर्ण तीर्थ है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया की अगुवाई वाली टीम उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी, जबकि शिवकुमार दक्षिणी जिलों में जनता से संवाद करेंगे। सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली टीम में 35 नेता शामिल हैं, जिन्होंने बीदर जिले के बसवकल्याण से यात्रा शुरू की। सिद्धरमैया ने वहां ‘अनुभव मंतपा’ में 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ट्वीट किया कि बीदर जिले के बसवकल्याण में ‘जगज्योति बसवेश्वर’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ शुरू हुई।
बसवकल्याण में जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने ‘विभाजनकारी मनुवाद’ पर निशाना साधा, जो समाज को जातियों के आधार पर बांटा। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये लोग (भाजपा) विवेकानंद की पूजा करते हैं, लेकिन विवेकानंद ने ‘मनुवाद’ और ‘पुरोहित शाही’ को देश के लिए अभिशाप कहा था। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कुदुमलाई में प्राचीन गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कोलार जिले के मुलबगल से यात्रा शुरू की। शिवकुमार ने ट्वीट किया कि मुलबगल के कुदुमलाई में गणपति की पूजा की। मैंने प्रार्थना की कि ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ती रहे। इसके बाद शिवकुमार मुलबगल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां से वह करीब में स्थित हजरत बाबा हैदर औलिया दरगाह गए और चादर चढ़ाई। कर्नाटक में अगले कुछ माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |     हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811