Let’s travel together.

अनुराग बसु ने की ‘मेट्रो इन दिनों’ की डेट रिलीज का एलान

86

भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे शामिल होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। मेट्रो इन दिनों 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है।

ऐसी होगी कहानी

दिल को छू लेने वाली कहानियां पर्दे पर लाने के लिए जाने जाने वाले निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में आज के समय के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी, जो कुछ नए तरीके की होगी। इस फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक होगा, जो फिल्म को बेहद खास बनाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं मेट्रो इन दिनों का निर्माण फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर किया है।

अनुराग बसु ने क्या कहा

इस फिल्म में दर्शकों को अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेत्री सारा अली खान की नई जोड़ी भी दिखाई देगी। बता दें कि जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तब अनुराग बसु ने इस बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, ‘फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ लोगों की और लोगों के लिए एक कहानी है। मुझे इस पर काम करते हुए काफी समय हो गया है। मुझे भूषण कुमार जैसे ‘पावर हाउस’ के साथ फिर काम करने में खुशी हो रही है’।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811