Let’s travel together.

ट्रक और कार की टक्कर से युवक की मौत….कार सवार, रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आ रहे थे

71

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया के पास देर रात में ट्रक एवं होण्डा सीटी कार के टक्कर में दो लोग घायल हो गये। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर स्थानीय स्वास्थ केन्द्र पर लेकर आई। जहां डाक्टर ने एक व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया। जबकि दूसरे व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बस्ती थाना कोतवाली क्षेत्र के न्यू कालोनी बैरियहवा निवासी 25 वर्षीय आदर्श श्रीवास्तव उर्फ सोनू पुत्र दुर्गेश श्रीवास्तव होण्डा सीटी कार द्वारा बस्ती से रुधौली स्थित बखिरा रोड पर एक मैरिज हॉल में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आ रहे थे। साथ में उनके दोस्त शुभम दुबे उर्फ मोनू पुत्र रमणीक धर दूबे निवासी करली खुर्द थाना नगर बस्ती भी थे।

डॉक्टर्स ने देखते ही मृत घोषित किया

बस्ती से रुधौली आते समय अचानक रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया के पास आमने सामने से ट्रक एवं कार में टक्कर हो गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र रुधौली लेकर आये। जहां डॉक्टरों द्वारा आदर्श श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया गया शुभम दुबे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा रात्रि में परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने रात्रि में ही क्षतिग्रस्त ट्रक और कार को क्रेन के सहायता से रोड से किनारे करा दिया है। मृतक के पिता जनपद सन्तकबीर नगर में एक इन्टर कालेज में शिक्षक है, वह दो भाई थे। बड़े भाई गोरखपुर में पढ़ते है। इनकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811