Let’s travel together.

दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा ग्रामीण ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित,एक वृद्धा की हुई मौत

0 136

– शिवपुरी जिले के बैराड़ के मकलीझरा में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से ग्रामीण हुए बीमार

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के मकलीझरा गांव में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से जाटव बस्ती के करीब एक सैंकड़ा ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। इस गांव में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी रेफर किया गया है।

मकलीझरा गांव के सुरेश जाटव और कम्पू जाटव ने बताया कि बस्ती में लगे हेडपंप का दूषित पानी पीने से जाटव बस्ती के करीब 100 ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए हैं। गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक वृद्ध महिला मथुरा जाटव की गुरुवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है। गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाटव बस्ती में लगे हैंड पंप के आसपास मल मूत्र और गंदगी फैली हुई है। जिस कारण हेड पंप का दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार हो गए हैं।
उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित धर्मेंद्र जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव उम्र 20 वर्ष,कमलेश जाटव पति दिनेश उम्र 30 वर्ष,जगराम जाटव पुत्र हल्लू उम्र 45 वर्ष आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को मेडिकल कॉलेज वहीं दो मरीजों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811