Let’s travel together.

ग्वाल महासभा का द्वितीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न

0 209

 

– गांधी पार्क मैदान में कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अखिल भारतीय ग्वाल महासभा जिला इकाई शिवपुरी (महिला एवं पुरुष) के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का विशाल आयोजन गांधी पार्क मैदान में किया गया, जिसमें मातृ शक्ति ने पुरुषों के साथ बराबरी की सहभागिता पहली बार निभाई। कार्यक्रम का आरम्भ आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण-रुकमणी का पूजन, माल्यार्पण करते हुए, अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के मुखिया मा. मोहनलाल ग्वाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मंचासीन मुख्य अतिथि मा. राजू बाथम, जिलाध्यक्ष (भा ज पा) एवं पूर्व मंत्री म. प्र. शासन, विशेष अतिथि वीरेन्द्र रघुवंशी, विधायक कोलारस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र ग्वाल झांसी, मा. प्रदेशाध्यक्ष सीताराम यादव सीहोर, मा. रजनी यादव जी महिला ईकाई प्रदेश अध्यक्ष नर्मदापुरम, भैयालाल यादव राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बैतूल, सूरज सिंह ग्वाला अध्यक्ष उ.प्र., मा. श्रीमति लीलादेवी यादव प्रदेशाध्यक्ष महिला इकाई उ.प्र.मा. श्रीमति कुसुम-जुगलकिशोर हिन्नवार संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम, मा. संजीव ग्वाला, तरुण यादव, मा. सुन्दर ग्वाला, भरत ग्वाल महासचिव युवा प्रकोष्ठ, मा.श्याम लाल पत्रकार मुंगावली मा.गैंदालाल गवली आगर, दुर्गा ग्वाल, जिलाध्यक्ष शिवपुरी, मा. श्रीमती शशि यादव महिला इकाई शिवपुरी एवं पुरूषोत्तम सिंह यादव, विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रातःकाल 08.30 जिलाध्यक्ष शशि यादव के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किए। प्रातः 9 बजे से भगवान श्री कृष्ण- रुकमणी मंगल विवाह एवं भारत माता के स्वरूप वाली आकर्षक झांकी, बेटी लाड़ली लक्ष्मी शोभा यात्रा की निराली झांकी प्रथम बार एवं पृथक- पृथक बग्गियों में बेटियों विराजमान रही और साथ साथ दुल्हों की बारात, अतिशबाजी ढोल नगाड़े के साथ दर्शित शोभा यात्रा की छवि अति सुन्दर तथा अविस्मरणीय थी। सभी जोड़ों की विशाल मंच पर बारी-बारी से वरमाला हुई फिर समूह में फोटो सेशन अतुलनीय रहा। तत्पश्चात मातृ चेतना ग्वाल जागृति संदेश पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजू बाथम ने समस्त ग्वाल समाज एवं कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि “हम सब समाज के लोग एकत्रित होकर इस प्रकार के आयोजन करते हैं तो सच्ची सेवा होती है और ऐसी सेवा जिससे मितव्यता में बचत होती है और हमारे समाज में विपन्नता न रहे इसलिए भी इस प्रकार के आयोजन सदैव होते रहना चाहिए”। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवयुगल वर वधु को नवीन दाम्पत्य जीवन की अनन्त शुभकामनाएं देते हुए शिवपुरी की मातृ शक्ति की बारंबार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी बंधुजानों से आग्रह किया कि हमें सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करके और ईश्वर की सेवा मानकर ही काम करना हैं, ऐसा करने से समस्त कार्य स्वतः ही सफल होते जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में नन्हें- नन्हें बाल गोपालो के द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किये। अन्त में वर्ष 2017 में इसी तिथि बसंत पंचमी पर 37 जोडें जिन बेटी बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ था उनमें से जो तत्समय उपस्थित हुए, केक काट कर उनके छठवीं विवाह वर्षगांठ मनाई गयी। कार्यक्रम का सुनियोजित एवं सुन्दर ढंग से सफल संचालन अनामिका ग्वाल, शशि यादव, अध्यक्ष महिला इकाई, जूली यादव, संयोजक महिला इकाई एवं दुर्गा ग्वाल जिलाध्यक्ष शिवपुरी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बाहर से विभिन्न स्थानों बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर,झांसी, ललितपुर, बीना, गुना, मुंगावली, अशोकनगर, ग्वालियर, आगर मालवा, नरवर, करैरा, बदरवास एवं शिवपुरी के स्थानीय बस्ती ठकुरपुरा, घोसीपुरा, लुहारपुरा, लुधावली अन्य जगह से पधारें समस्त ग्वालबंधुओं, माताओं बहनों का हृदय से आभार प्रदर्शन विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष पुरूषोतम सिंह यादव के द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811