Let’s travel together.

आयुष्मान खुराना का नाम मुंबई की बजाय पंजाब टीम में है शामिल

115

कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद पड़े रहे सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की वापसी 18 फरवरी से होने जा रही है। सीसीएल में इस साल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन आठ टीमों में भारतीय सिनेमा की अलग अलग भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज सितारे हिस्सा ले रहे हैं। इन आठ टीमों के मालिकों में तेलगु वॉरियर्स के मालिक सचिन जोशी का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है, क्योंकि कोरोना संक्रमण काल में ही हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था और माना जा रहा था कि इस बार तेलुगू वॉरियर्स की टीम किसी और की अगुआई में मैदान में उतरेगी।

सीसीएल में इस बार एक और नाम चौंकाने वाला आयुष्मान खुराना का है। उनका नाम मुंबई की बजाय पंजाब की टीम में शामिल है। ‘वीर मराठी’ टीम इस साल सीसीएल में हिस्सा नहीं ले रही है। सीसीएल 2023 में शामिल हो रही मुंबई हीरोज की टीम में रितेश देशमुख (कप्तान) हैं। इनके अलावा टी में बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, वरुण बडोला, आफताब शिवदासानी, समीर कोचर, इंद्रनील सेनगुप्ता, अपूर्व लखिया, कबीर सदानंद, कुणाल खेमू, राजा भेरवानी, शब्बीर अहलूवालिया, शरद केलकर, सोहेल खान, साकिब सलीम, तुषार जलोटा, वत्सल सेठ और साहिल चौधरी के नाम शामिल हैं।

तेलुगू वारियर्स के अलावा बाकी की सात टीमों में ‘चेन्नई राइनोस’ की फ्रेंचाइजी गंगा प्रसाद के पास, बंगाल टाइगर्स की फ्रेंचाइजी निर्माता बोनी कपूर के पास, मुंबई हीरोज की फ्रेंचाइजी अभिनेता सोहेल खान के पास, भोजपुरी दबंग्स की फ्रेंचाइजी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी  के पास, केरल स्ट्राइकर्स की फ्रेंचाइजी राज कुमार और श्रीप्रिया के पास, कर्नाटक बुलडोजर्स की फ्रेंचाइजी अशोक खेनी के पास और पंजाब द शेर टीम की फ्रेंचाइजी नवराज हंस और पुनीत सिंह के पास है।

पंजाबी सिनेमा की पंजाब दे शेर नामक टीम में सोनू सूद कप्तान है और बाकी खिलाड़ियों में शामिल हैं मीका सिंह, जिमी शेरगिल, आयुष्मान खुराना, बिन्नू ढिल्लों, मनवीर सरन, राहुल देव, नवराज हंस, जज़ीबी, हरमीत सिंह, पीयूष मल्होत्रा, गुलजार चहल, रोशन प्रिंस, अमरिंदर गिल, अंगद बेदी. युवराज हंस, राजू शर्मा, दिलराज खुराना, मनवीर सरन, अर्जुन मदन, पीयूष मल्होत्रा और राजू शर्मा। सचिन जोशी की तेलुगु वॉरियर्स टीम के कप्तान अखिल अक्किनेनी हैं। टीम के बाकी सितारों में वेंकटेश, सुधीर बाबू, तरुण, प्रिंस सेसिल, साईं धर्म तेजा, अजय, अश्विन बाबू, आदर्श बालकृष्ण, नंदकिशोर, निखिल सिद्धार्थ, प्रभु, रघु, सुशांत, श्रीकांत, तारक रत्न, सम्राट रेड्डी और विश्व के नाम शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |     हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811