Let’s travel together.

नाग पंचमी से इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय बनेगा बिगड़ा हुआ काम

114

श्रावण मास की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नागों की पूजा का महत्व है। नाग पंचमी के दिन शिव के गले में आभूषण के रूप में मौजूद नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी पर पूजा-अर्चना करने से आध्यात्मिक शक्ति, धन और मनोवांछित फल मिलता है।

कब है नाग पंचमी?

इस साल श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि 21 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, अगले दिन दोपहर 02 बजे समापन होगा। 21 अगस्त, को नाग पंचमी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में नाग पूजा सदियों से चली आ रही है। इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा नाग पंचमी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के सुख में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रगति होगी। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबार का विस्तार बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज में सुधार के योग है। कार्यस्थल पर मनचाहा परिवर्तन हो सकता है। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |     6 छात्रों का चयन इंडिया खेलो फुटबॉल नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु     |     आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811