भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देगी। इसके लिए उच्च स्तरीय टीम बनाकर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। पुलिसकर्मी तनावमुक्त रहें, इसलिए उन्हें सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलना चाहिए। चौहान शुक्रवार को रक्षित केंद्र नेहरू नगर में छह हजार नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण और उन्मुखीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और माथे पर बर्फ हो। मुख्यमंत्री ने नव आरक्षकों पर पुष्प वर्षा भी की। उन्होंने प्रतीक स्वरूप पांच नव आरक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। पहली बार नहीं की गई अवकाश देने की बात – पुलिस कर्मियों को अवकाश देने की बात पहली बार नहीं की गई है। इसके पहले बाबूलाल गौर ने गृह मंत्री रहते पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की बात की थी और इसे प्रारंभ भी किया, लेकिन धीरे-धीरे यह बंद हो गया। दरअसल, बल की कमी, कानून व्यवस्था सहित कई कारण बताकर साप्ताहिक अवकाश रद कर दिए जाते थे, इसके चलते प्रयास विफल हो गए। बाद में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और डीजीपी सुधीर सक्सेना ने भी साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की पहल की है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.