ओरछा । श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा से 6800 करोड़ रुपए की लागत से 550 मीटर लंबी 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। इसको लेकर निवाड़ी जिले के ओरछा थाना के पीछे मैदान में विशाल आमसभा का आयोजन भी किया गया है। इसमें केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंच गए हैं, जो श्रीरामराजा सरकार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उड़नखटोला भी कुछ ही देर में ओरछा स्थित हेलीपेड पहुंचेगा। जबकि भारत सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल, डा. वीेरेंद्र कुमार, वीके सिंह पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार में मंत्री और बुंदेलखंड के विधायक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मप्र सरकार के कई मंत्री सोमवार को श्रीरामराजा सरकार की शरण में पहुंचेंगे, जहां दर्शन के बाद बुंदेलखंड राष्ट्रीय राजमार्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही आमसभा को भी संबोधित करेंगे। दोनों राज्यों में कुल 6800 करोड़ रुपये की लागत से 550 मीटर लंबी 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। बेतवा नदी पर ओरछा से टीकमगढ़ मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य का लोकार्पण और अन्य कार्यों का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर एक बजे भोपाल से रवाना होंगे और दोपहर 2.15 बजे निवाड़ी जिले के ओरछा में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद चार बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्पेशल फ्लाइट से नागपुर से सुबह 10.45 पर दतिया पहुंचेंगे। मां पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद सवा 12 बजे ओरछा पहुंचेंगे। 12.30 बजे तक रामराजा सरकार के दर्शन के बाद मंदिर का भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होकर करीब चार बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बीते दिनों तरीचरकलां में एक कार्यक्रम के दौरान आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर तरुण भटनागर को मंच से ही हटाने के आदेश दिए थे। इससे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, स्थानीय प्रशासन को उनके आगमन की स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यक्रम में मप्र सरकार के नौ मंत्री और चार केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न विधायकों को भी बुलाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद भी है। शामिल होने वालों में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री कुं. विजय शाह, मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, मंत्री रामकिशोर कांवरे, राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ मौजूद रहेंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.