Let’s travel together.

सिंगरौली में शिवराज सिंह का जनता से वादा, मैं जमीन खरीद के गरीबों को दूंगा

134

सिंगरौली: सिंगरौली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) और सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) आज सिंगरौली जिले के गडे़हरा गांव 25,500 से अधिक हितग्राहियों को आवास के लिए प्लाट आवंटित की। इसके साथ ही रीवा संभाग के रीवा-सतना-सीधी-सिंगरौली जिले के 6 लाख 78 हजार 408 किसानों के खाते में 135 करोड़ 68 लाख रुपए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि को सिंगल क्लिक से किसानों के खाते में अंतरित की। सिंगरौली में ₹60 करोड़ 30 लाख रुपए लागत के मेडिकल कॉलेज माइनिंग कॉलेज ओवर ब्रिज सीएम राइज स्कूल जैसे निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

मैं जमीन खरीद के गरीबों को दूंगा: शिवराज सिंह 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सिंगरौली में आज 25500 प्लॉट, गरीबों को दिया गया है। 421 एकड़ जमीन में इन गरीबों को उनको घर बनाने के लिए दिया हूं। अगर जमीन की कमी पड़ी तो, मैं खरीद के जमीन गरीबों को जमीन दूंगा। रीवा संभाग के 4 जिलों के किसानों को 170 करोड़ की राशि सम्मान निधि के रूप में किसानों को दी गई।

देश की छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी: राजनाथ सिंह 

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री ने शिवराज सिंह की सराहना करते राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत 1947 में टूटा था। आज वही लोग हिंदुस्तान में नफरत फैलाकर सत्ता में काबिज होना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नफरत पैदा करके दुनिया में देश की छवि खराब कर रहे हैं। मोहब्बत के बारे में वो क्या जानते होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811