भोपाल। राजधानी में बोर्ड आफिस चौराहे से एक लो-फ्लोर बस में सवार हुए दो मनचलों ने जमकर हंगामा मचाया। इसे बस में बैठे दूसरे यात्री भी परेशान हो गए। परिचालक ने जब उन दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बस चालक और परिचालक को गालियां देना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज होकर बस चालक सीधे टीटी नगर थाने बस लेकर पहुंच गया। उसने थाने के बाहर बस को खड़ा किया और पुलिसकर्मियों से उन दोनों की शिकायत की। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। घटना शुक्रवार रात 09 से 10 बजे के मध्य की है। जानकारी के मुताबक नगरसेवा की यह लो-फ्लोर बस शाहपुरा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी। रास्ते में बोर्ड आफिस चौराहे पर दो युवक बस में सवार हुए और बस में सीट पर बैठते ही उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जब बस के परिचालक ने उन्होंने रोका तो वे अभद्रता और गाली-गलौज पर उतारू हो गए। विवाद बढ़ता देख चालक बस को लेकर सीधा टीटी नगर थाने पहुंच गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर बस के चालक या परिचालक शिकायत करते हैं तो दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज भी हो सकती है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.