Let’s travel together.

राधिका मदान को नीचा दिखाने वाले बयान पर भड़की एकता कपूर 

84

टीवी शो निर्माता एकता कपूर ने की वीडियो की सराहना की है। वहीं, उन्होंने राधिका मदान के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें लताड़ लगाई है। राधिका मदान ने टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर पर सवाल उठाया था। इस पर भड़कते हुए एकता कपूर में राधिका मदान के कमेंट को दुखी और शर्मनाक बताया है।
एकता कपूर ने सायंतानी घोष के एक वीडियो को रिपोस्ट करते हुए इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘ये दुखी और शर्मनाक है। कलाकारों को अपने जड़ों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सायंतानी घोष का आभार।’ गौरतलब है कि राधिका मदान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि टीवी के दिनों में उन्हें 48 से 50 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी। वो जब स्क्रिप्ट की मांग करती थी, तो उनसे कहा जाता था आप सेट पर चलो स्क्रिप्ट गरमा गरम आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डायरेक्टर लास्ट मिनट पर रोल में चेंजेस कर देते थे जो कि कठिन होता था। जो डायरेक्टर उपलब्ध होता था, वहीं सेट पर आता था।

राधिका मदान जब भी अपने कैरेक्टर के बारे में कोई भी सलाह देती थी, तो डायरेक्टर उनसे कहता था कि वह यह सारी बातें ध्यान में रखेंगे और जब फिल्म बनाएंगे तब इन सब चीजों पर इंप्लीमेंट करेंगे लेकिन टेलीविजन शो में नहीं कर पाएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सायंतानी घोष ने एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास मौनी रॉय भी है। वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मैंने उन्हें सुना है। वह काफी विनम्र है। उन्होंने भी अपना करियर टीवी से शुरू किया है। मुझे राधिका की क्लिक नहीं मिली। उन्होंने टीवी को नीचा दिखाया है। आपको यह नहीं करना चाहिए। मेरी समस्या यह है कि टीवी को स्टेपइन स्टोन की तरह ट्रीट मत करो।’

राधिका के कमेंट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, सायंतानी घोष के कमेंट पर भी कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अनिता हस्सनंदानी ने लिखा है, ‘बहुत बढ़िया।’ करणवीर बोहरा ने लिखा है, ‘बहुत अच्छा है। उन्होंने जो कहा वह गलत नहीं है लेकिन जिस तरह से कहा, वह नीचा दिखाने वाला है। राधिका मदान आपको थोड़ा संवेदनशील होना चाहिए। आपको क्या लगता है, फिल्मों में ऐब नहीं है।’ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कहा है, मैं आपके साथ सहमत हूं। आपने जिस प्रकार इस विषय को रखा है। वह सराहनीय है।’ नीलू कोहली कहती हैं, ‘मैंने फिल्मों में काम किया है और मुझे एक बात समझ में आई है कि टीवी पर हम तीन बिता सकते हैं एक सीन पर चर्चा करते हुए लेकिन टीवी में ऐसा नहीं होता। हमें हर सूरत में काम करना होता है। टीवी कलाकार अपना काम जानते हैं और हमें इस पर गर्व है।’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811