Let’s travel together.

शानदार फोटोग्राफी में रायसेन के अर्पण मिश्रा को मिला सम्मान

0 99

सतेन्द्र जोशी रायसेन

नेहरु युवा केंद्र भोपाल द्वारा रविंद्र भवन भोपाल में “थर्ड आई” फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसने प्रदेश के नामी 27 फ़ोटोग्राफ़रो ने भाग लिया। जिसमें 85 फोटो को प्रदर्शनी मे सम्मिलित किया गया था। जिसमे रायसेन के श्री अर्पण मिश्रा के चार फोटो को रवींद्र भवन में स्थान दिया। प्रतियोगता में तीन केटेगिरी में अर्पण मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किए।
1. साँची स्तूप की फोटो को Monument फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
2. Macro फोटोग्राफी में द्वितीय स्थान व
3. सूर्य ग्रहण की फोटो को Astro फोटोग्राफी में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने रायसेन का नाम रोशन किया।
उक्त पुरस्कार मध्यप्रदेश के गोरव व फोटोग्राफी में विशेष रुचि रखने वाले पुलिस A D G श्री मनीषशंकर शर्मा द्वारा प्रदान किए गए।
इससे पूर्व भी अर्पण प्रदेश में दो बार पुरस्कार प्राप्त कर अपना व अपने शहर रायसेन का नाम रोशन कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि श्री अर्पण मिश्रा रायसेन में अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक श्री प्रवीण मिश्रा जी के पुत्र हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811