Let’s travel together.

कांग्रेस मध्यप्रदेश में निकाल रही है संदेश यात्रा

0 98

122 दिन में मध्य प्रदेश के 52 जिले कवर करेगी कांग्रेस की संदेश यात्रा

रायसेन। कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में संदेश यात्रा निकाल रही है। यात्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरी झंडी देकर आज रवाना किया है।
इसी के तहत आज कांग्रेस की शहर में संदेश यात्रा रैली निकाली गई।यात्रा के संयोजक पवन कुमार पटेल, महामंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व मैं यात्रा आज रायसेन पहुंची,6200 किलोमीटर की पदयात्रा में 1464 किलोमीटर पदयात्रा रहेगी। 122 दिन में 52 जिले की 142 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। सांची विधानसभा के रायसेन ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से शहर के भारत माता चौराहे पर पहुंची। शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,मजहर कबीर, विकास शर्मा,रुपेश तंतुवार ,प्रभात चावला,दौलत सेन,राजू माहेश्वरी, दुर्गेश खरे,असलम खान,हबीब कुरैशी डग्गा पहलवान, पार्षद गोवर्धन सेहरिया , यात्रा संयोजक पवन पटेल ने कहा कि देश के संविधान और देश को बचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है, प्रदेश में बढ़ती मंहगाई ,बेरोजगारी और किसानों और मजदूरों पर हो रहे अत्याचार एवं डर के विरुद्ध निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश के महामंत्री पवन कुमार पटेल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राजू महेश्वरी, मजहर कबीर, पार्षद एवं नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला, विकास शर्मा, मलखान सिंह ठाकुर, हसीन हिंदुस्तानी, डगा पहलवान, पार्षद दीपक थोराट, आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811