Let’s travel together.

विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

0 33

उजड़ा सुहाग मासूम के सर से उठा पिता का साया

   सुरेंद्र जैन धरसींवा

बढ़ते औद्योगिक हादसे किसी का सुहाग छीन रहे हैं तो किसी मासूम से पिता का साया छीन रहे है विजय ट्रांसमिशन में एक माह के भीतर हुई दूसरी घटना ने औद्योगिक सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है इस घटना में मृत रामजी निषाद की गर्भवती पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है

मृतक रामजी के भाई मनीराम मुकेश निषाद ने बताया कि उनका भाई विजय ट्रांसमिशन फेक्ट्री में लगभग तीस फीट की ऊँचाई पर काम कर रहा था और उसने क्रेन को बंद कर बोला था कि क्रेन को कोई चालू मत करना लेकिन किसी ने क्रेन चालू कर दी जिससे उनके भाई की ऊंचाई पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना रविवार दोपहर डेढ़ बजे की है।

गर्भवती पत्नी का उजड़ा सुहाग

मृतक रामजी निषाद कन्हरा गांव का ही निवासी था जो फेक्ट्री में काम कर अपना परिवार चलाता था मृतक की धर्मपत्नी कविता निषाद उम्र 29 गर्भवती हैं इस घटना ने उस एक गर्भस्थ शिशु के सर से भी पिता का साया छीन लिया साथ ही चार वर्षीय यशु के सर से भी पिता का साया उठ गया घटना के बाद अपना सुहाग मिटने के बाद मृतक की पत्नी कविता का रो रोकर बुरा हाल है

ग्रामीणों का फूटा आक्रोश सुरक्षा पर सवाल

विजय ट्रांशमीशन में लगातार एक माह के भीतर दूसरी घटना ने जहां फेक्ट्री में सुरक्षा उपायों की पोल खोलकर रख दी है तो वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं करीब माहभर पहले एक युवक की मौत के बाद यदि हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग फेक्ट्री के खिलाफ तगड़ा एक्शन लेता तो लापरवाहियों पर अंकुश लगता ओर आज दूसरी घटना लापरवाही से शायद नहीं होती।  घटना के बाद से ही आक्रोशित ग्रामीण फेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं

सप्ताह भर में तीन फैक्ट्रियों में हादसे

उरला औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में हादसे कोई नई बात नहीं हैं आए दिन छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं मुआवजा में भी किसी को कम किसी को अधिक दिया जाता है

वैसे तो माहभर में कई फैक्ट्रियों में बड़े हादसे भी हो चुके लेकिन बीते एक सप्ताह की बात करें तो तीन फैक्ट्रियों क्रमशः ईश्वर टीएमटी में हादसे में एक की मौत हुई बालाजी स्टील में हुए हादसे में करीब आधा दर्जन श्रमिक घायल हुए ओर अब विजय ट्रांसमिशन में माहभर में दूसरे हादसे में एक ओर ग्रामीण श्रमिक की दर्दनाक मौत हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811