Let’s travel together.

साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय

0 45

रायसेन। रायसेन जिला विकास समिति एवं डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन ने रविवार को संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में साझा पहल की। इस दौरान सड़क किनारे “कदम-कदम पर कदंब” अभियान को गति देने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए दोनों संगठनों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अभियान के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार करने में सहयोग देने के उद्देश्य से डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन ने समिति को गड्ढा खोदने वाली मशीन भेंट करने का निर्णय लिया।

एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष राठौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में मशीन का सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे पौधारोपण के कार्य को गति मिलेगी और अधिक संख्या में पौधे लगाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर भूपेश जैन ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी सामूहिक रूप से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि रायसेन जिला विकास समिति ने इसे केवल कहने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि करके दिखाया है। आज सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब के वृक्ष लहलहा रहे हैं।

पौधारोपण अभियान में नरेन्द्र माहेश्वरी, शिवजीत राठौर, आशीष श्रीवास्तव, राजेश राठी, मनीष श्रीवास्तव, मुकेश राठी, प्रहलाद चावला, नीलेंद्र मिश्र, हरि नारायण सोनी, बृज पाराशर, जावेद अहमद, संघर्ष शर्मा, मनोज कुशवाहा, दीपक ठाकुर, विनीत रघुवंशी, नवनीत सोनी, उपेंद्र गौतम, अमित शर्मा , जसवंत सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रायसेन जिला विकास समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्र ने डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन परिवार के सहयोग एवं आत्मीय सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसे सामूहिक प्रयासों से अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811