Let’s travel together.

क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई

0 184

– पुण्यतिथि तिथि पर पूड़ी सब्जी का किया गया वितरण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मनाई गई। शिवपुरी शहर के महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के आधा सैकड़ा से अधिक लोग एकत्रित हुए। सभी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठजनों द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में सभी को अवगत कराया गया एवं उनकी वीर गाथा का गायन किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा द्वारा पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया जिसका लाभ दो सैकड़ा से अधिक लोगों द्वारा लिया गया। पूड़ी सब्जी के वितरण कार्य में युवाओं में काफ़ी उत्साह दिखाई दिया। उक्त आयोजन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक मंडल के सदस्य महासभा के पदाधिकारी एवं काफ़ी संख्या में समाज के लोग एवं युवा लोग उपस्थित थे। अंत में महासभा के महामंत्री द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811