Let’s travel together.

ग्‍वालियर कलेक्‍ट्रेट में परिवार ने किया पेट्रोल डालकर आत्‍मदाह का प्रयास

107

ग्‍वालियर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई में पट्टे की मांग को लेकर एक परिवार के 6 सदस्‍यों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार एक परिवार के 8 लोग जनसुनवाई में आए थे। उनका कहना था कि हमें जहां पट्टे पूर्व में दिए गए हैं हमें वहां नहीं चाहिए। यह लोग एक बोतल में पेट्रोल लाए थे। इन्‍हें पेट्रोल डालते देखकर अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल रोक लिया और सभी को बाहर ले गए। अपर कलेक्टर हरिल्लभ शर्मा ने बताया कि कदम सिंह जाटव बेटा किशोर अपने परिवार के साथ पट्टे की मांग को लेकर आया था, लेकिन कपूर को पट्टा दिया जा चुका है। शर्मा के अनुसार एक साल पहले सरकारी जमीन पर उनके आवास को हटा दिया गया था। तत्काल प्रशासन ने पट्टे दिए थे। इसके बाद ये लोग दूसरी जगह पट्टे देने की मांग कर रहे थे। इस परिवार को दो पट्टे दिए गए हैं और यह परिवार 15 दिन पहले अपने पट्टे वापस कर गया था। यह परिवार अभी भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके रह रहा है जिसे प्रशासन हटा सकता है। इसके बाद इनको इनको पट्टे वाले स्थान पर पहुंचाया जाएगा ।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811