खंडवा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की प्रथम स्पॉट टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर विभिन्न जिलों से होते हुए मंगलवार सुबह आठ बजे खंडवा पहुंची। टाउनहॉल पर इसकी अगवानी महापौर अमृता यादव , जिलाधीश अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ,वरिष्ठ खिलाड़ियों ,गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों द्वारा की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खेलो इंडिया के थीम डांस पर जुम्मा डांस व देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि मशाल रैली नगर निगम से प्रातः 8ः30 बजे प्रारम्भ होकर बांबे बाजार से केवलराम चौराहा से फूलगली होते हुए, पुलिस कन्ट्रोल रूम, बस स्टैंड से ओवर ब्रिज होते हुए इंदिरा चौक, टैगोर पार्क होते हुए गुरू गोविन्द सिंह स्टेडियम पहुंची। यहां पर मलखम्ब खेल का प्रदर्शन व खिलाड़ियों का सम्मान के साथ रैली का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन, विद्यालयीन छात्र-छात्राए, स्काउट गाइड, खिलाड़ी, ओलम्पिक संघ, खेल संघ, शारीरिक फीटनेस के प्रति जागरूक स्वयंसेवी संस्थाएं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों के कर्मचारी आदि शामिल हुए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.