Let’s travel together.

भाविप शाखा शिवपुरी ने कॉलेज परिसर में मनाया युवा दिवस

0 92

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्थानीय फिजीकल रोड़ स्थित शासकीय माधवराव सिंधिया कॉलेज परिसर में इस वर्ष की थीम विकसित युवा, विकसित भारत पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू बाथम, कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र जाटव, लॉ विभाग के प्रमुख दिग्विजय सिकरवार, शाखा के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़, कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल, शाखा सदस्यत मनोज अग्रवाल एवम लॉ विभाग के समस्त छात्र मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि आज का समय युवाओं का है और युवा व्यसनों से दूर रहकर देश हित में अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, स्वामी विवेकानंद जी के ध्येय कि लक्ष्य तय करते हुए उसे प्राप्त करने को लेकर सतत कार्यरत रहे और उसे प्राप्त करने के लिए जी जान से जुट जाए ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चारों धाम की पवित्र तीर्थ यात्रा कर लौटे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत     |     विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जनजागरण अभियान      |     महिला हिंसा मुक्ति के लिए जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: भारत विकास परिषद का कार्यक्रम     |     भाजपा को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की द्वेषपूर्ण कार्रवाई निंदनीय – भावेश बघेल     |     मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी     |     धार्मिक यात्रा ओ गया जत्था ब्रज 84 कोस परिक्रमा एवं चारधाम यात्रा पूर्ण कर लौटा, रमन रेती में मिला अलौकिक आनंद     |     करोड़ों की हैंडवॉश यूनिट बनी शोपीस, स्कूल खुलने से पहले नहीं सुधरी व्यवस्था     |     8 दिन से पानी-बिजली बंद, महिलाओं का फूटा गुस्सा: भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर एक से डेढ़ घंटे चक्का जाम     |     हाईवे-18 पर मौत बन रही रफ्तार: 24 घंटे में दो बड़े हादसे, दीवानगंज से मुक्तापुर तक मचा हड़कंप     |     जर्जर अवस्था में खड़ा शाला भवन और 65 साल पुराना जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं तोड़ा गया फिर से आ गई बारिश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811