Let’s travel together.

जब सौ अवैध कॉलोनियां कट गई तब जाकर की गई चंद पटवारियों पर कार्रवाई

0 87

 

– मात्र निलंबन की कार्रवाई सवालों के घेरे में

– साइलेंट पार्टनरशिप कर कई पटवारी भू माफियाओं के साथ काट रहे हैं अवैध कॉलोनियां

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में प्रशासनिक कार्यवाही सवालों के घेरे में है। कुछ पटवारी और एक आरआई पर दिखावे की कार्रवाई जब की गई है जब शिवपुरी शहर के आसपास और शहर के मध्य में 100 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां कट गईं। शिवपुरी में जब यह अवैध कॉलोनी कट रही थीं तब किसी भी प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मामला जब तूल पकड़ा तो अब जाकर खानापूर्ति के लिए 5 पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आरआई को नोटिस दिया गया है। शिवपुरी अनुविभाग क्षेत्र में इस तरह की इस कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अवैध कॉलोनी कट रहीं तब अधिकारी क्या कर रहे थे, धड़ाधड़ कॉलोनी कटने के बाद अब केवल निलंबन की कार्रवाई से क्या हासिल होगा, क्योंकि कई लोगों ने इन अवैध कॉलोनी में प्लाट ले लिए हैं इन कॉलोनी में आज कोई संसाधन नहीं है। जिन लोगों ने अपने पसीने की गाढ़ी कमाई इन अवैध कॉलोनी में प्लॉट देने में लगा दी, क्या उनको न्याय मिल पाएगा, यह सवाल उठ रहे हैं।

केवल कागजी कार्रवाई में उलझी पूरी प्रक्रिया-

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि जिन पटवारियों पर अवैध कॉलोनी काटने के मामले में कार्रवाई की जा रही है, वह अधिकारियों के खास रहे हैं। पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव के अलावा पटवारी शिवा पांडे, पटवारी रामबीर रावत, पटवारी इंदिरा वर्मा, पटवारी कल्पना शर्मा को नोटिस देकर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इनके निलंबन से क्या होगा लोगों का कहना है कि कुछ दिनों बाद इन्हें बहाल कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों ने अवैध कॉलोनी काटी हैं उन पर अभी तक बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। जो प्रकरण एडीएम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

साइलेंट पार्टनरशिप कर रहे हैं कई पटवारी-

शिवपुरी शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में कई पटवारी अपनी साइलेंट पार्टनरशिप के जरिए भू- माफियाओं के साथ कॉलोनी कटवाने में जुटे हुए हैं। हाल ही में मंत्री से हुई शिकायत के बाद पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव को शिवपुरी एसडीएम ने अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में निलंबित कर दिया था। अब कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने चार ओर पटवारियों को निलंबित कर दिया। इसके अतिरिक्त एक आरआई को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सूत्र बताते हैं कि साइलेंट पार्टनरशिप के जरिए कई पटवारी भू माफियाओं के साथ मिलकर के इस अवैध काम मे लगे हैं। लोगों का कहना है कि इन पटवारियों पर प्रकरण दर्ज करते हुए इन शिवपुरी अनुविभाग क्षेत्र से अन्यत्र क्षेत्र में स्थानांतरित करने की भी आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811