Let’s travel together.

नर्मदा जी के तटों पर पहुंचकर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान, लिया संतो का आशीर्वाद

0 195

सी एल रायसेन

प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मकर सक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष में हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा नर्मदा जी के किनारे पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया एवं प्रणाम करने के पश्चात मंदिरों, आश्रमों में जाकर साधु संतों के दर्शन किए एवं श्रद्धा अनुसार दान किया तथा मकर सक्रांति के पर्व के शुभ अवसर पर आशीर्वाद भी लिया। जिले भर में अनेक स्थानों पर मेलों का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आनंद लिया

जानकारी के अनुसार रायसेन जिले भर से हजारों श्रद्धालु अलसुबह से ही होशंगाबाद, बुधनी, शाहगंज, बांद्रावान, बगल वाडा, अलीगंज, बोरास, पतई, सोकलपुर नर्मदा जी के अनेक घाटों पर लोग श्रद्धा भावना के साथ मकर सक्रांति का शाही स्नान करने के लिए पहुंचे और श्रद्धा की डुबकी लगाकर भजन पूजन किया। इस दौरान भक्तों में अपार उत्साह का वातावरण देखा गया कई भक्त पिछले कई दिनों से पैदल चलकर मकर सक्रांति पर्व पर मां नर्मदा जी में स्नान करने के लिए पहुंचे कई भक्त झंडा लेकर पैदल चलते हुए हर हर नर्मदे जयकारे लगाते हुए मां नर्मदा जी के तटों पर पहुंचे और धर्म का लाभ उठाया। इस बार भी मकर सक्रांति का पर्व 2 दिन मनाया गया एक 14 जनवरी और दूसरे दिन 15 जनवरी रविवार को भी मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया गया हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाते हुए सुख समृद्धि कि मां नर्मदा जी से प्रार्थना की इस अवसर पर नर्मदा किनारे मंदिरों और आश्रमों में श्री राम नाम संकीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए अनेक भक्तों द्वारा नर्मदा के किनारे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया अनेक भक्तों ने नर्मदा जी में डुबकी लगाने के पश्चात लड्डू मिष्ठान तिल के लड्डू दाल बाटी आदि भोजन प्रसादी का जमकर आनंद लिया कुल मिलाकर मकर सक्रांति का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया इधर मकर सक्रांति पर्व को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक निगरानी करते रहे कलेक्टर अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दे रखे थे कि मकर संक्रांति पर्व पर पूर्णता शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अधिकारी पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहे मकर सक्रांति के पर्व पर लगने वाले मेला स्थलों से लेकर नर्मदा जी के घाटों पर आयोजित होने वाले मेलों में भी पुलिस बल तैनात किया गया था एवं संबंधित तहसीलदार नायब तहसीलदार क्षेत्र के पटवारी पुलिस बल बराबर मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करते देखे गए। मकर सक्रांति के पर्व के उपलक्ष में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र नर्मदा जी में डुबकियां लगाई वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु आसपास के जल स्त्रोतों नदी तालाबों पर भी सक्रांति की डुबकी लगाते देखे गए। मकर सक्रांति पर्व पर सुबह से लेकर दिनभर चारों तरफ आसमान में धुंध छाई रही एवं शीतलहर भी पूरे दिन भर जारी रही परंतु श्रद्धालुओं ने इसी दौरान श्रद्धा की डुबकी लगाकर धर्म लाभ उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811