Let’s travel together.

सैटेलाइट्स में ईंधन भराने का काम होगा 

93

पासाडेना । अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी ऑर्बिट फैब अंतरिक्ष में पेट्रोल पंप खोलने जा रही है। ये आम पेट्रोल पंप नहीं है, जो आप जमीन पर देखते हैं। ये एक खास तरह का गैस स्टेशन होगा। अमेरिका में पेट्रोल पंप को गैस स्टेशन कहते हैं। अब यह कंपनी स्पेस में गैस स्टेशन खोल रही है। कंपनी के सीईओ डैनियल फेबर कहते हैं कि हम इसतरह के टैंकर सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में भेजने वाले हैं, जिससे सैटेलाइट्स में ईंधन भरा जा सके।
इसका फायदा ये होगा कि भविष्य में लंबी दूरी की अंतरिक्ष यात्रा करने वाले यान और सैटेलाइट्स को बीच में ईंधन की कमी नहीं होगी। फ्यूल खत्म होने से सैटेलाइट्स काम करना बंद नहीं करेगा। न ही उन यानों को दिक्कत आएगी, तब चांद या मंगल की यात्रा पर जाएंगे। क्योंकि उन्हें अंतरिक्ष में ही ईंधन भरने की सुविधा मिलेगी।
ऑर्बिट फैब कंपनी के रीफ्यूलिंग स्टेशन का नाम है तेनजिंग टैंकर-001। इस स्टेशन का सबसे बड़ा फायदा उन देशों की सैटेलाइट्स को होगा जिनके ईंधन खत्म हो चुके हैं। उनमें ईंधन भरकर फिर काम करा सकते हैं। पुराने सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में ही रीफ्यूल करने से नए सैटेलाइट भेजने का खर्च बचेगा। साथ ही अंतरिक्ष में कचरा जमा होना बंद होगा।
अंतरिक्ष में कचरा नहीं होने से सैटेलाइट्स आपस में टकराकर धरती पर नहीं गिरेंगे। इसका प्रोटोटाइप टैंकर तेनजिंग टैंकर-001 स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-2 के साथ लांच हुआ था। यह लॉन्चिंग सिर्फ इसलिए थी कि पता चल सके कि क्या टैंकर सैटेलाइट से अन्य सैटेलाइट्स में फ्यूल डाल सकते हैं या नहीं।
तेनजिंग टैंकर-001 माइक्रोवेव के आकार का है। सैटेलाइट्स में ईंधन भरने के साथ यह धरती की तस्वीरें भी लेगा। मौसम संबंधी जानकारियां भी देगा। फिलहाल इसका मुख्य काम अर्थ ऑब्जरवेशन और मौसम संबंधी जानकारी देने वाले सैटेलाइट्स में ईंधन भरना है। ऑर्बिट फैब का यह यान खुद सैटेलाइट्स के पास जाएगा। उसमें ईंधन भरेगा। फिर वहां से अलग हो जाएगा। इसके लिए सैटेलाइट में ईंधन भराने वाले देश या कंपनी को पैसे चुकाना होगा।
डैनियल ने बताया कि अभी ईंधन खत्म होने पर सैटेलाइट्स बेकार हो जाते हैं। उनकी जगह नए सैटेलाइट्स भेजने पड़ते हैं। ये काफी महंगा पड़ता है। इससे कम पैसे में पुराने सैटेलाइट्स में ईंधन डाला जा सकेगा। फिलहाल हमारा प्रोटोटाइप रीफ्यूलिंग स्टेशन सफल रहा है। अब हम इससे बड़ा सैटेलाइट्स रीफ्यूलिंग स्टेशन लांच करेंगे, जो कई सैटेलाइट्स में ईंधन भरने की क्षमता रखेगा। हम किसी भी ऑर्बिट में जाकर किसी भी सैटेलाइट को रीफ्यूल कर सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811