Let’s travel together.

हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर फेक्ट्री में हादसा,एक कि मौत, एक गंभीर

0 605

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड में गर्म लोहा गिरने से झुलसे दो मोल्ड आपरेटर में एक कि आज मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
चौकी प्रभारी सिलतरा प्रियेश जॉन के मुताबिक घटना 31 जनवरी की सुंबह साढ़े नो बजे की है पुलिस को जो सूचना कंपनी की ओर से मिली है उसके मुताबिक गर्म लोहा लेकर जा रहे क्रेन से लोहा नीचे गिरा जो छिटककर नीचे काम कर रहे मोल्ड आपरेटर यशवंत कुमार पिता मुसाफिर राम उम्र 33 वर्ष निवासी जिला महू उत्तरप्रदेश ओर सुरेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 33 निवासी झुनझुन राजस्थान के ऊपर गिरी जिससे दोनो गंभीर रुप से झुलस गए दोनो को कंपनी प्रबंधन ने तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 2 फरवरी को इलाज के दौरान यशवंत कुमार की मृत्यु हो गई जबकि दूसरे मोल्ड आपरेटर की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है उसका इलाज अभी जारी है।

घटना के कारणों की जांच

हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर में घटना किन परिस्थितियों में हुई क्या कारण रहे इसकी अभी जांच की जा रही है पुलिस ने पोस्ट मार्डम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।


कंपनी देगी मुआवजा

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कंपनी प्रबंधन की ओर से मंसूर अली ने बताया कि इस घटना में उन्होंने अपने मोल्ड आपरेटर को नहीं बल्कि परिवार के सदस्य को खोया है जिसका उन्हें गहरा दुख है कंपनी प्रबंधन मृतक के परिवार की हर संभव मदद करेगा मृतक के परिजनों कर्मचारी बीमा सहित सभी मदों से लगभग 22 लाख रुपये की मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811