Let’s travel together.

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा दिशाहीन बजट

0 547

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने बजट को वेहद दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें रोजगार बढ़ाने, किसानों तथा गरीबों के उत्थान की कोई योजना नहीं है। निराशा भरा रहे बजट से किसानों को पीएम किसान निधि में इजाफे की उम्मीद थी लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी, बजट में फसलों की खरीद एमएसपी दिए जाने का कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया, सैलरीड क्लास को बहुत मायूस किया है, न टैक्स स्लैब में बदलाव किया और न ही टैक्स छूट के दायरे को ही बढ़ाया। जनता को बहुत आशा थी कि महंगाई से राहत के लिए कुछ घोषणा करेंगे लेकिन महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र बजट में कुछ भी नहीं। सन 2014 से पहले महंगाई पर बड़े बड़े वादे करने वाले की बजट पर बेलगाम महंगाई पर एक शब्द नहीं। पेट्रोल, डीजल में भी कोई एक्ससाइज ड्यूटी घटाने का वजट में जिक्र नहीं। जबकि महंगाई की जड़ यहीं से निकलती है। केन्द्र सरकार के दूरदर्शिता की कमी के कारण गैस सिलिंडर के दाम एक हजार रुपये है, पेट्रोल डीजल 100 कके पार तो भी मोदी सरकार के बजट में कोई राहत नहीं है। केंद्र सरकार युवाओं, गरीबों, किसानों और छोटे तथा मझौले उद्यमियों के लिए केवल खोखले वादे कर रही है और बजट में इनके लिए कुछ भी ठोस नहीं किया गया है। इन वर्गों को फायदा पहुंचाने की कोई योजना नहीं दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811