Let’s travel together.

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर पीएम के संवाद में पहुंचे भाजपाई

0 216

– बजट पर भाजपाईयों को दिया संबोधन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर बुधवर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान शिवपुरी के होटल पीएस में जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे और यहां पर पीएम मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान शिवपुरी के पीएस में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेन्द्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, ओमप्रकाश खटीक पूर्व विधायक, महेन्द्र यादव पूर्व विधायक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण,जिला पदाधिकारी गण, जिले के मंडल अध्यक्ष गण, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष गण सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बजट को बड़ी सरलता से जनता को समझाया है। बजट में देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के आधार के साथ ही गरीब, महिला, युवा, मज़दूर, किसान, व्यापारी समेत हर वर्ग के हितों का विशेष ख्याल रखा गया है।आम बजट में केन्द्र सरकार द्वारा 2.37 लाख करोड़ रुपए एमएसपी के तहत सीधे किसानों के खाते में भेजने का प्रावधान किया गया है।यह निर्णय इस बात को इंगित करता है कि मोदी सरकार अन्नदाताओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 80 लाख नये मकान बनाने का संकल्प हो या फिर रक्षा क्षेत्र में सशक्ति के लिए 5.25 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811