Let’s travel together.

डॉ बीके शर्मा समाज सेवा के लिए दिल्ली में हुए सम्मानित

0 126

 

रंजीत गुप्ता

शिवपुरी।प्रसिद्ध समाज सेवी बीके शर्मा को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम् अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान पांच सितारा होटल रेडिशन व्यू, महिलपालपुर में सम्पन्न हुए एक भव्य समारोह में दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, संयोजक संगठन के ब्रांड एम्बेसडर एवम् चेयरमैन श्री मोहित नवानी जी थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य गुरुदेव ललित आनंद जी गिरी महाराज महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा एवं महंत भारत माता मंदिर हरिद्वार द्वारा की गई थी।इस अवसर पर नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद उत्तराखंड एवं अति विशिष्ट अतिथि में माननीय ठाकुर रघुराज सिंह जी श्रम एवं सेवा योजना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार थे।
मोहित नवानी जी ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में देश एवम् विदेश के 250 सामाजिक कार्यकताओं को नेशनल सोसल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह संगठन समाज की सच्ची सेवा करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करेगा।संगठन से नए सामाजिक कार्यकर्ताओ को जोड़ा जायेगा ,ताकि औऱ अच्छा काम देश एवम् समाज के लिए किए जा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811