Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड जीत कर शिवपुरी का परचम लहराया

0 235

 

– अवार्ड में चयनित विद्यार्थी को प्रमाण पत्र के साथ दस हजार रुपए का मिलेगा पुरस्कार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
भारत सरकार के विज्ञान व तकनीकी शिक्षा मंत्रालय के द्वारा स्कूली शिक्षा अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022 में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र शिवपुरी के 3 विद्यार्थियों ने चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। अवार्ड हेतु चयनित विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं की तनवी जैन व विवेक जाटव तथा कक्षा आठवीं की समीक्षा धाकड़ हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग के 68 विद्यालयों में कुल 63 विद्यार्थियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है जिनमे बंगरसिया के बाद शिवपुरी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहा है। अवार्ड में चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र के साथ दस हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप बैंक खाते में भेजे जाएंगे ।
विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा के निर्देशन एवं विज्ञान शिक्षक इरफान अहमद अंसारी एवं मनोहर सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में इन विद्यार्थियों ने अपने मॉडल तैयार किए थे । तनवी जैन ने “सड़क सुरक्षा के साथ पर्यावरण अनुकूल विद्युत व गैस उत्पादन”, विवेक जाटव ने “स्वचालित स्मार्ट फायर और स्मोक अलार्म उपकरण” तथा समीक्षा धाकड़ ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित समुद्री खोज उपकरण” पर मॉडल तैयार किए थे। यदि राष्ट्रीय स्तर पर उक्त विद्यार्थियों का चयन होता है तो उन्हें भारत के राष्टपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा विदेश यात्रा का अवसर भी मिलेगा । इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन के लिए एक अभिनव योजना है जिसमें पुरस्कार राशि के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है विद्यालय स्तर छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मक विद्यार्थियों को मंच प्रदान करता है । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा आइटीबीपी एसटीएस के डीआईजी आरएस वत्स ने विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा उचित निर्देशन और मार्गदर्शन देकर विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा आशा व्यक्त किया है कि विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811